भारत

ईडी की जांच तेज, मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी हुईं पेश, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
18 July 2022 4:00 PM IST
ईडी की जांच तेज, मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी हुईं पेश, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन की पत्नी पूनम जैन से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच के सिलसिले में ईडी ने बीते सप्ताह सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को समन भेजा था।

दरअसल ईडी ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 म‌ई को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में ईडी ने सत्येंद्र की पत्नी पूनम जैन को भी पूछताछ के लिए 14 जुलाई को पेश होने का समन भेजा था। हालांकि खराब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पूनम जैन जांच और पूछताछ में शामिल नहीं हो पाई थीं और उन्होंने वक्त मांगा था।
अब मामले में सोमवार को ईडी ने पूनम से पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ईडी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 2017 के एक मामले पर आधारित है, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि 'आप' नेता और उनकी पत्नी पूनम जैन ने फरवरी 2015 और मई 2017 के बीच ₹1.47 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के दोगुने से भी अधिक थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story