भारत

मुख्यमंत्री की बेटी पर ED का शिकंजा, जल्द हो सकती है पूछताछ

jantaserishta.com
27 March 2024 5:50 PM IST
मुख्यमंत्री की बेटी पर ED का शिकंजा, जल्द हो सकती है पूछताछ
x
जानें पूरा मामला.
तिरुवंतपुरम: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया है। यह केस उनके स्वामित्व वाली आईटी कंपनी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला एक प्राइवेट खनिज फर्म द्वारा वीणा और उनकी कंपनी को किए गए कथित अवैध भुगतान से संबंधित है। सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम जल्द ही उनसे पूछताछ भी कर सकती है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है और इसमें शामिल लोगों को जल्द पूछताछ के लिए तलब किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जांच इकाई गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा दायर एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने मामला दर्ज किया है।
यह मामला आयकर विभाग की जांच पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्राइवेट कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने 2018 से 2019 के दौरान वीणा की कंपनी-एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।
कर्नाटक हाई कोर्ट में पिछले महीने वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस याचिका दायर करते हुए एसएफआईओ द्वारा शुरू की गई जांच को रोकने की मांग की थी। याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story