भारत

ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेस MLA और सहयोगियों के कई ठिकानों पर छापा पड़ा

jantaserishta.com
30 May 2023 9:30 AM IST
ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेस MLA और सहयोगियों के कई ठिकानों पर छापा पड़ा
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| ईडी मंगलवार सुबह से झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस के पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के करीबियों के एक दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इनमें से कम से कम 10 ठिकाने रांची में हैं। यह छापेमारी आयकर से जुड़े मामले में की जा रही है। इससे पहले चार नवंबर 2022 को विधायक प्रदीप यादव और बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने छापेमारी की थी। प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गये थे।
इन दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने केस को ईडी को रेफर कर दिया था। जब इस मामले में नये तथ्य सामने आये, तो अब फिर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। विधायक प्रदीप यादव के साथ ईडी की टीम बिल्डर शिवकुमार के ठिकानों पर भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में बिल्डर शिवकुमार की भूमिका संदिग्ध रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story