भारत

ED की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कॉल सेंटर पर डाली रेड, 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

jantaserishta.com
23 Aug 2025 4:14 PM IST
ED की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कॉल सेंटर पर डाली रेड, 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
x
यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई.
गुरुग्राम: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कॉल सेंटर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत गुरुग्राम और नई दिल्ली में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई।
ईडी ने यह जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर शुरू की, जिसमें बताया गया था कि कुछ अज्ञात आरोपी व्यक्तियों ने आपराधिक साजिश के तहत फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया। यह धोखाधड़ी नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से की गई। इसी मामले को संज्ञान में लेने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अर्जुन गुलाटी, दिव्यांश गोयल और अभिनव कालरा, नोएडा और गुरुग्राम में ऐसे कॉल सेंटर चला रहे थे। ये कॉल सेंटर तकनीकी सहायता देने का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों को फंसा रहे थे। इस घोटाले के जरिए आरोपियों ने करीब 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) की ठगी की है।
ईडी की छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। साथ ही, साइबर फ्रॉड में शामिल प्रमुख लोगों के बयान भी दर्ज किए गए, जिससे धोखाधड़ी के पूरे तरीके का खुलासा हुआ है।
इस कार्रवाई के दौरान 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया और आरोपियों की 8 लग्जरी कारें और कई कीमती घड़ियां भी जब्त की गईं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इन कॉल सेंटरों से कमाए गए पैसे से आलीशान बंगले और 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीद चुके हैं। ईडी की यह कार्रवाई साइबर अपराध के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। फिलहाल, मामले की आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story