भारत

नवाब मलिक पर ED की बड़ी कार्रवाई, आया मंत्री का पहला बयान

jantaserishta.com
23 Feb 2022 11:50 AM IST
नवाब मलिक पर ED की बड़ी कार्रवाई, आया मंत्री का पहला बयान
x

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई अंडरवर्ल्ड (Mumbai Underworld) की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) के एक मामले में, बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) से पूछताछ की है. ईडी अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता मलिक यहां ईडी कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने 'धन शोधन निवारण अधिनियम' (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराया.

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक से पूछताछ की जा रही है.
एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं. कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी.
इस बीच नवाब मलिक ने ट्वीट करके कहा है कि वो इन सब चीजों से न डरेंगे न झुकेंगे! यहां उन्होंने 2024 में देख लेने की बात भी लिखी.
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने नवाब मलिक (Nawab Malik) को ईडी आफिस ले जाए जाने पर कहा कि उनके उपर भी आरोप लगाए गए लेकिन कोई सबूत नही दिखाया गया था. नवाब मलिक बीजेपी (BJP) के खिलाफ बोल रहे थे इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. हम सबको ये मालूम था कि ऐसा होगा. क्योंकि नवाब खुलकर बोल रहे थे. इनके खिलाफ कोई मामला निकालकर उन्हें परेशान किया जा रहा हैं. इस बारे में बोलने की जरूरत नहीं है.
वहीं एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने नवाब मलिक को सुबह ईडी आफिस ले जाने को महाराष्ट्र का अपमान बताया हैं. सुप्रिया सुले का कहना है कि पिछले काफी दिनों से ट्वीट हो रहे थे. लगातार प्रेस काफ्रेंस हो रही थी. एक षड़यंत्र किया जा रहा था. ये सबकुछ महाराष्ट्र देख रहा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story