
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप।
नई दिल्ली: दिल्ली के शराब घोटाले में छापेमारी का सिलसिला जारी है. आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापेमारी की है. इससे पहले सितंबर महीने में ईडी की छापेमारी में अबतक शराब घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
इससे पहले बीते 28 सितंबर को ईडी ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था. ईडी की एफआईआर के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू द्वारा कथित तौर पर सिसोदिया के "करीबी सहयोगियों" को करोड़ों में कम से कम दो भुगतान किए गए थे, जो कथित रूप से आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल शराब व्यापारियों में से एक थे.
वहीं सीबीआई की एफआईआर में आरोप है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया के एक कथित सहयोगी अर्जुन पांडे ने इंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट कपंनी के पूर्व सीईओ विजय नायर की ओर से समीर महेंद्रू से करीब 2-4 करोड़ रुपये नकद लिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





