ED का बड़ा एक्शन, 2 चीनी नागरिक चार्ली पेंग और कार्टर ली गिरफ्तार, ये है वजह

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीन के दो नागरिकों को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनके नाम चार्ली पेंग और कार्टर ली है. ये दोनों चीनी नागरिक दिल्ली में रहकर चीन की कंपनियों के लिए बहुत बड़ा हवाला रैकेट चला रहे थे और भारत सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे थे. पिछले साल चार्ली पेंग के ठिकानों पर आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी हाल में चार्ली पेंग पर एफआईआर दर्ज की हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





