भारत

ED का बड़ा एक्शन: 11 फ्लैट्स सील, मुख्यमंत्री के रिश्तेदार से जुड़ा है ग्रुप

jantaserishta.com
22 March 2022 6:27 PM IST
ED का बड़ा एक्शन: 11 फ्लैट्स सील, मुख्यमंत्री के रिश्तेदार से जुड़ा है ग्रुप
x
जानें पूरा मामला।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटानकर से जुड़े पुष्पक ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने ठाणे स्थित निलाम्बरी अपार्टमेंट के 11 फ्लैट्स सील कर दिए हैं. ईडी के मुताबिक, इन फ्लैट्स की कीमत 6.45 करोड़ है. ईडी के मुताबिक, एजेंसीन ने पुष्पक बुलियन और समूह की कंपनियों के खिलाफ साल 2017 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था और पुष्पक बुलियन की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया था.

ईडी की कार्रवाई के बाद बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''सीएम उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटनाकर का मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला...फर्जी कंपनियां बनाकर घोटाला किया. घोटालेबाजों को छोड़ेंगे नहीं.''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story