भारत
ED की कार्रवाई जारी, अनिल अंबानी के बेटे से दूसरे दिन भी पूछताछ
jantaserishta.com
20 Dec 2025 5:43 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: अनिल अंबानी (Anil Ambani) के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप पर बीते कुछ समय में प्रवर्तन निदेशालय ने एक के बाद एक एक्शन लिया है. वहीं बीते दिनों पहली बार उनके बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग केस में एफआईआर (FIR) फाइल की थी. बता दें कि ये पहली बार था, जब अनिल अंबानी के बेटे पर केस दर्ज किया गया. अब इस जांच में लगातार दूसरे दिन जय अनमोल ईडी के सामने पेश हुए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल अंबानी के बेटे 34 साल के जय अनमोल अंबानी लगातार दूसरे दिन रविवार को यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग केस (Yes Bank Money Laundering Case) में ईडी की जांच में शामिल हुए. अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे से कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है. ये पूछताछ शनिवार को की गई, इससे पहले शुक्रवार को भी उनकी ईडी का सामने पेशी हुई थी.
इस मामले में हालांकि, अनिल धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. यहां बता दें कि ED की ये जांच यस बैंक से जुड़े कथित ऋण धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है. रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि 31 मार्च 2017 तक Anil Ambani Reliance Group में करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश था और ये महज एक साल में ही बढ़कर दोगुना या करीब 13,000 करोड़ रुपये हो गया था. इस मामले में जांच के घेरे में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) शामिल थीं.
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि इन बड़े निवेशों का एक हिस्सा गैर-निष्पादित निवेश यानी NPA में तब्दील हो गया और बैंक को इन लेन-देन से 3,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इससे पहले ईडी इस मामले में अनिल अंबानी से भी पूछताछ कर चुकी है.
जहां एक ओर बेटे जय अनमोल अंबानी लगातार दूसरी बार ईडी के सामने पेश होकर इस जांच में शामिल हुए हैं, तो वहीं बीते कुछ समय में पिता अनिल अनिल अंबानी ईडी के राडार पर बने रहे हैं. PMLA की धारा 5(1) के तहत उनके नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है और इसके तहत नवी मुंबई, चेन्नई, पुणे और भुवनेश्वर समेत अन्य स्थानों पर करीब 9000 करोड़ रुपये के एसेट्स अटैच हो चुके हैं.
गौरतलब है कि जय अनमोल अंबानी की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल से हुई और इसके बाद बिजनेस की पढ़ाई के लिए वे UK चले गए. यहां के वारविक बिजनेस स्कूल से उन्होंने डिग्री हासिल की और 2014 में रिलायंस म्यूचुअल फंड के साथ अपने कॉर्पोरेट करियर की शुरुआत की. 2016 में जय अनमोल अंबानी को रिलायंस कैपिटल बोर्ड में शामिल किया गया था और उन्हें 2019 में भाई जय अंशुल के साथ रिलायंस इंफ्रा (Reliance Infra) के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया. हालांकि, एक साल के भीतर ही रिलायंस इंफ्रा के बोर्ड से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





