भारत

ED का एक्शन, शिवसेना सांसद के करीबी को किया गिरफ्तार, जानिए वजह

jantaserishta.com
28 Sept 2021 11:38 AM IST
ED का एक्शन, शिवसेना सांसद के करीबी को किया गिरफ्तार, जानिए वजह
x

मुंबई: महाराष्ट्र में मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना सांसद भावना गवली (Shivsena MP Bhavna Gawli) पर शिकंजा कसता जा रहा है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने भावना गवली ने करीबी सईद खान को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी भावना गवली से जुड़े 72 करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड मामले में ही हुई है.

बता दें कि भावना गवली महाराष्ट्र में यवतमाल वाशिम जिले से शिवसेना की सांसद हैं. भावना और उनके ट्रस्ट पर कई घोटाले करने का आरोप है.
भावना गवली शिवसेना की कद्दावर नेताओं में से एक हैं. वो पिछले 5 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करती आ रही हैं. भावना पहली बार 1999 में लोकसभा सांसद चुनी गई थीं. उसके बाद 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी उन्होंने जीत दर्ज की.
इसी साल अगस्त के आखिर में प्रवर्तन निदेशालय ने भावना गवली पाटिल (Bhavana Gawali Patil) के घर और दफ्तर पर छापा मारा था. ED ने ये छापेमारी 72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले पर की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story