भारत
महिला के साथ अश्लील कृत्य करने और धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप, न्यूज पोर्टल का संपादक गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 Nov 2022 5:10 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महिला के साथ अश्लील कृत्य करने व धमकी देकर रगंदारी मागने वाले (पोर्टल न्यूज चैनल अवेयरनेस न्यूज का सम्पादक) 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस ने महिला के साथ अश्लील कृत्य करने व धमकी देकर रगंदारी मांगने वाला (पोर्टल न्यूज चैनल अवेयरनेस न्यूज का सम्पादक) अभियुक्त वसीम अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसको नोएडा के सब मॉल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के पास पीड़ित महिला ने 14 नवंबर को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें महिला ने अभियुक्त वसीम के खिलाफ शिकायत की है की वसीम महिला के साथ गाली-गलौज कर रहा था और लगातार महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना था और उसको धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





