भारत
मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की मांग करेगा ईडी
jantaserishta.com
10 March 2023 11:36 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे राउज एवेन्यू जिला अदालत में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी 10 दिन की रिमांड मांगेगा। ईडी ने सिसोदिया से करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया था। ईडी अब मामले की आगे की जांच के लिए उनकी दस दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगेगा।
ईडी ने 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में सिसोदिया से पूछताछ की, जिसे आप पार्टी/नेताओं ने साउथ ग्रुप से कथित रूप से हवाला चैनल के जरिए प्राप्त किया था।
उनसे हैदराबाद के व्यापारी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के बारे में भी पूछा गया।
सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था और बाद में राउज एवेन्यू जिला अदालतों ने 6 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी जमानत याचिका भी अदालत के समक्ष लंबित है, जो शुक्रवार को इस पर सुनवाई करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





