भारत
कोयला कारोबारी की संपत्ति जब्त करेगी ईडी, निलंबित आईएएस से रहे हैं कनेक्शन
jantaserishta.com
17 Jun 2023 4:38 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
रांची: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रहा है। वह कोल लिंकेज घोटाले में आरोपी है। तत्कालीन माइंस सेक्रेटरी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के साथ उसके कनेक्शन रहे हैं। ईडी ने इससे जुड़े कई सबूत जुटाए हैं। ईडी ने 22 जून को इजहार अंसारी को पूछताछ के लिए रांची स्थित जोनल कार्यालय बुलाया है। कोल लिंकेज मामले में ईडी ने 3 जून को इजहार अंसारी और जेएसएमडीसी के पूर्व कोयला और बालू इंचार्ज अशोक कुमार के रांची, गढ़वा और रामगढ़ के 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में इजहार के आवास से तीन करोड़ रुपये मिले थे।
ईडी को मिली जानकारी के अनुसार इजहार अंसारी, पूजा सिंघल के लिए कोल लिंकेज के पैसे की वसूली का काम करता था। यह पैसा पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन दुबे के जरिए पूजा सिंघल तक पहुंचता था। ईडी इन्हीं बिन्दुओं पर इजहार अंसारी से पूछताछ करने वाली है।
मनरेगा घोटाले में शामिल होने के आरोप में ईडी ने 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। पूजा सिंघल जब जेएसएमडीसी (झारखंड स्टेट मिनरल्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की एमडी थीं तो उस दौरान इजहार अंसारी ने कोयले से बड़ी कमाई की थी। ईडी को यह जानकारी भी मिली है कि इजहार अंसारी ने जो शेल कंपनियां बनाई थीं, उसमें हजारीबाग जिले के एक पूर्व कद्दावर विधायक के पैसे लगे हैं।
Tagsईडीहजारीबागकोयला कारोबारीसंपत्ति जब्तआईएएस पूजा सिंघलपूजा सिंघलEDHazaribaghcoal traderproperty seizedIAS Pooja SinghalPooja Singhal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





