भारत

बिहार में रेत कारोबारियों पर ईडी ने कसा शिकंजा, आरा में छापेमारी

jantaserishta.com
16 March 2024 12:47 PM IST
बिहार में रेत कारोबारियों पर ईडी ने कसा शिकंजा, आरा में छापेमारी
x

बिहार में रेत कारोबारियों पर ईडी ने कसा शिकंजा, आरा में छापेमारी

पटना: बिहार में बालू माफियाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कस रहा है। बालू के बड़े कारोबारी सुभाष यादव की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भोजपुर जिले में दो लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
बताया जाता है कि ईडी ने आरा के बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, आरा के आनन्द नगर और कोइलवर के आवास पर ईडी की टीम सुबह पहुंची और तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बालू से जुड़े अवैध कारोबार को लेकर की गई है। दोनो बालू कारोबार में पार्टनर बताए जाते हैं।
पुंज कुमार सिंह पर राजस्व चोरी का आरोप है। दोनों ब्रॉडसॉन्स कंपनी से भी जुड़े हैं। पिछले कुछ महीनों से ईडी ने बिहार के कई बालू कारोबारियों और राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले दिनों बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story