भारत

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी ने कसा शिकंजा, 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापे

jantaserishta.com
14 March 2024 10:14 AM IST
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी ने कसा शिकंजा, 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापे
x

फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ईडी की ये छापेमारी लखनऊ, अमेठी और मुंबई में आठ जगहों पर की जा रही है. बीती 16 जनवरी को हुई छापेमारी के दौरान एजेंसी को गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे.
अमेठी में पूर्व मंत्री के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी के कई अधिकारी मौजूद हैं. घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं. गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) की पत्नी महाराजी देवी (Maharaji Devi) और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति (Anurag Prajapati) भी घर के अंदर मौजूद हैं. इसके अलावा गायत्री प्रजापति के करीबी के यहां भी ये छापेमारी हुई है. अमेठी के आवास विकास कॉलोनी और गंगागंज मोहल्ले में ईडी की ये छापेमारी चल रही है. इसके अलावा लखनऊ में एक महिला के घर पर भी रेड चल रही है.
गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) की करीबी महिला के नाम सुल्तानपुर रोड और गोसाईगंज में करोड़ों की जमीन है. यूपी पुलिस के एक बड़े अफसर से इस महिला का विवाद हुआ था तो अफसर के खिलाफ इसने एफआईआर भी कराई थी. इससे पहले ईडी की टीम ने 16 जनवरी को गायत्री (Gayatri Prajapati) के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान अमेठी और लखनऊ में छानबीन हुई थी, जिसमें एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story