
x
फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है इसका पता नहीं चल पाया है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के एक और नेता पर ईडी की शिकंजा कसने वाला है। ईडी की टीम शनिवार सुबह मटियाला से आप विधायक गुलाब यादव के यहां रेड करने के लिए पहुंची है। पार्टी ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि लगातार ईडी की कार्रवाई से साफ है कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है, जिससे कि कोई भी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज न उठा सके। दो दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया और अब हमारे विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। गुलाब सिंह गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। 2016 में उन्हें फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है इसका पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





