
x
कई ठिकानों पर एक साथ छापामारी.
जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को जयपुर-कोटपुतली में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील घोटाले को लेकर यह छापेमारी की गई है। दिल्ली से आई टीमों ने सुबह 10 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। मंत्री, उनके रिश्तेदारों के आवासों और कंपनियों पर जांच एजेंसी की टीमें पहुंचीं हैं। ये ठिकाने कोटपुतली, जयपुर, बहरोर और विराटनगर में मौजूद हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यादव के कुछ करीबियों के घरों पर भी छापा पड़ा है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने ED को लगाई फटकार
कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने ईडी द्वारा दिए गए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की संपत्ति के विवरण पर सवाल उठाया है। सोमवार को न्यायाधीश ने पूछा कि सांसद अभिषेक के पास बैंक खाता नहीं है? फिर उन्हें वेतन कैसे मिलता है? बैंक खाते का विवरण क्यों नहीं है? इस पर न्यायाधीश ने ईडी की फटकार लगाते हुए कड़ी आलोचना की।
न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने ईडी से कहा कि लगता है कि आप लोग तथ्य छिपा रहे हैं। न्यायाधीश ने ईडी को विस्तृत जानकारी सौंपने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को है। दरअसल न्यायाधीश सिन्हा के निर्देश पर ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लिप्स एंड बाउंड्स के सीईओ अभिषेक बनर्जी सहित कंपनी के अन्य निदेशकों की संपत्ति की विस्तृत जानकारी अदालत को सौंपी है।
मंत्री राजेंद्र यादव के कोटपुतली आवास पर #ED की कार्रवाई। सालभर पहले हुई ईनकम टैक्स की कार्रवाई। pic.twitter.com/tnxObFCbyz
— Dinesh Kasana (@DineshKasana15) September 26, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





