भारत
ED की टीम मनीष सिसोदिया से तिहाड़ जेल में कर रही पूछताछ
jantaserishta.com
7 March 2023 2:39 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ कर रहा है। ईडी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सिसोदिया से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ करने के लिए उनके पास जरूरी अनुमति है।
ईडी की टीम सुबह 11 बजे तिहाड़ जेल पहुंची। संभावना है कि पूछताछ के बाद ईडी सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है।
ईडी उनसे 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिसे आप पार्टी/नेताओं ने हवाला चैनलों के जरिए एक साउथ ग्रुप से प्राप्त किया था।
सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है और बाद में राउज एवेन्यू जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी जमानत याचिका भी अदालत के समक्ष लंबित है जो इस पर 10 मार्च को सुनवाई करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





