भारत

पोंजी स्कीम घोटाले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी विधायक मदन मित्रा से सीबीआई की पूछताछ, 300 करोड़ की संपत्ति जब्त

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:27 AM IST
पोंजी स्कीम घोटाले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी विधायक मदन मित्रा से सीबीआई की पूछताछ, 300 करोड़ की संपत्ति जब्त
x

कोलकाता: सीबीआई ने करोड़ों रुपये के आई-कोर पोंजी घोटाले के सिलसिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा से पूछताछ की। सीबीआई ने बताया कि ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे मित्रा साल्ट लेक स्थित सीजीओ परिसर में सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए

एजेंसी ने सोमवार को इसी मामले में उनके बेटे स्वरूप को भी तलब किया था। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि वह अब मंगलवार को पेश होंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मित्रा से पहले ही इसी मामले में पूछताछ कर चुकी है।
ईडी और सीबीआई दोनों आई-कोर घोटाले की जांच कर रहे हैं, जिसमें असामान्य रूप से उच्च रिटर्न का वादा करने के बाद निवेशकों को ठगा गया था।
300 करोड़ की संपत्ति जब्त
वहीं, आई-कोर पोंजी स्कीम घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियां आई-कोर समूह की 11 कंपनियों, इसके निदेशक स्वर्गीय अनुकूल मैती और कनिका मैती और उनके परिवार के सदस्यों की है। संपत्ति में बैंक खाते, भूमि भूखंड, कारखाने, शॉपिंग मॉल और विभिन्न आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।
शारदा और रोज वैली चिटफंड कंपनियों की तरह आई-कोर ने भी धोखाधड़ी की योजनाओं द्वारा जनता से धन जुटाया और उन पर निवेश करने पर असामान्य रूप से उच्च रिटर्न की पेशकश करके निवेशकों को धोखा दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story