भारत
ED की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदारों और बिचौलियों के ठिकानों पर मारा छापा
jantaserishta.com
3 Sept 2025 10:55 AM IST

x
मचा हड़कंप.
रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि (डीएमएफ) ट्रस्ट के फंड में कथित हेराफेरी के मामले में 18 स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न वेंडरों, ठेकेदारों और बिचौलियों के परिसरों पर की जा रही है।
आरोप है कि जिला खनिज निधि फंड की बड़ी राशि का छत्तीसगढ़ बीज निगम के माध्यम से हेराफेरी और दुरुपयोग किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला खनिज निधि (डीएमएफ) एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है, जो छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खनन प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के हितों में काम करता है।
इसके अलावा, ईडी ने दुर्ग जिले के भिलाई-3 में भी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि ईडी ने अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिवकुमार मोदी के घर छापा मारा है। इस कार्रवाई में छह से अधिक ईडी अधिकारी शामिल हैं और सीआरपीएफ ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला है।
अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल हैं। ईडी की यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
साथ ही, ईडी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में पूर्व जिला आबकारी अधिकारी बीएल. डांगी के यश नगर स्थित निजी आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ी किया गया है। बता दें कि डांगी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है और ईडी की यह कार्रवाई उसी सिलसिले में मानी जा रही है। ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और मंदसौर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ चल रही व्यापक जांच का हिस्सा है। जांच के परिणामस्वरूप और खुलासे होने की उम्मीद है।
Tagsछत्तीसगढ़ और मंदसौर में ईडी की बड़ी कार्रवाईईडीईडी छापाBig ED action in Chhattisgarh and MandsaurEDED raid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





