भारत

ED ने मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, तस्करी में जुटे लोगों के बीच हड़कंप

jantaserishta.com
8 Oct 2025 1:43 PM IST
ED ने मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, तस्करी में जुटे लोगों के बीच हड़कंप
x
आठ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में जुटे लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मुंबई में आठ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य फैसल जावेद शेख और उनकी पत्नी अल्फिया फैसल शेख द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाना है।
ईडी के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि फैसल शेख कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर सलीम डोला से एमडी (मेफेड्रोन) जैसे नशीले पदार्थ खरीद रहा था। सलीम डोला लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नेटवर्क को वित्तीय सहायता प्रदान करने में शामिल रहा है। वह कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों की वांछित सूची में है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की है।
ईडी की इस कार्रवाई का मकसद मादक पदार्थों की तस्करी से कमाए गए काले धन को ट्रेस करना और इस नेटवर्क को ध्वस्त करना है। सूत्रों के अनुसार, फैसल शेख और उनके सहयोगी मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय को विभिन्न तरीकों से वैध दिखाने की कोशिश कर रहे थे। ईडी की टीमें इस मामले में वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं। इस जांच से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे भी होंगे।
ईडी और एनसीबी जैसे संगठन मिलकर इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस तलाशी अभियान से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। जांच अभी जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। ईडी का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में जुटे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story