भारत

ED का बड़ा एक्शन! 139 बैंक खाते फ्रीज, मर्सिडीज-BMW जब्त

jantaserishta.com
10 Oct 2026 9:46 PM IST
ED का बड़ा एक्शन! 139 बैंक खाते फ्रीज, मर्सिडीज-BMW जब्त
x
स्टॉक के आंकड़ों में हेरफेर का आरोप
दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मनी-लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड कंपनी 'गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड' (जीपीआईएल) के 139 बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। केंद्रीय एजेंसी इस मामले की कुछ समय से जांच कर रही थी। ईडी के एक बयान के मुताबिक, बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने का फैसला तब किया गया, जब एजेंसी के कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने इस वर्ष 5 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य ओडिशा में नौ जगहों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया।
ये जगहें जीपीआईएल, उससे जुड़ी कंपनियों और उसके मैनेजमेंट से जुड़े लोगों से संबंधित थीं और मामला पश्चिम बंगाल की इस कंपनी द्वारा किए गए बैंक फ्रॉड की जांच से जुड़ा था। केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया कि छापेमारी और तलाशी अभियान के बाद प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिवाइस और रिकॉर्ड मिले और जब्त किए गए। ईडी ने यह भी दावा किया कि जीपीआईएल से जुड़े 139 बैंक अकाउंट्स के अलावा, कॉर्पोरेट कंपनी और उससे जुड़े व्यक्तियों के नाम पर रखे गए कई म्यूचुअल फंड और शेयर भी फ्रीज किए गए।
इसके अलावा, ईडी ने दावा किया कि तीन महंगी कारें (दो मर्सिडीज और एक बीएमडब्ल्यू) भी जब्त की गईं। ईडी के बयान में कहा गया, "जब्त की गई सामग्री और वित्तीय लेन-देन की अभी जांच चल रही है। इस मामले में ईडी की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि जीपीआईएल ने बैंकों के एक समूह (कंसोर्टियम) से बड़ी मात्रा में फंड-बेस्ड और नॉन-फंड-बेस्ड वर्किंग-कैपिटल सुविधाएं ली थीं, जिसमें केनरा लीड बैंक था।
कंसोर्टियम का कुल एक्सपोजर लगभग 3,590 करोड़ रुपए था, जिसमें केनरा बैंक का मंजूर किया गया एक्सपोजर लगभग 1,174 करोड़ रुपए था। ईडी का दावा है कि बाद में जीपीआईएल ने अपनी ड्रॉइंग पावर और उधार लेने की क्षमता में हेरफेर किया। ऐसा उसने बैंकों को बताए गए स्टॉक को अपने ऑडिटेड वित्तीय बयानों में दिखाए गए स्टॉक की तुलना में काफी ज्यादा दिखाकर और वर्किंग कैपिटल सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लगभग 280 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट और ईपीसी स्टॉक को योग्य स्टॉक के रूप में शामिल करके किया।
ईडी के बयान में कहा गया है, "इसके अलावा, विवादित और संदिग्ध बकायों, जिनमें एलसीएलटी द्वारा खारिज किए गए दावे भी शामिल हैं, को 'योग्य बकायों' के तौर पर दिखाया जाता रहा। इसके साथ ही जीपीआईएल की ओर से बताई गई बकाया रकम में लगभग 1,115.15 करोड़ रुपए का बड़ा अंतर पाया गया, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने अपनी मौजूदा संपत्ति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और इसके चलते कर्ज लेने की सीमा भी बढ़ गई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story