भारत

ईडी ने जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर की कार्रवाई, बेंगलुरु में आठ जगहों पर छापेमारी

jantaserishta.com
18 March 2025 3:12 PM IST
ईडी ने जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर की कार्रवाई, बेंगलुरु में आठ जगहों पर छापेमारी
x
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जॉर्ज सोरोस द्वारा समर्थित कुछ संस्थाओं पर छापेमारी की है। ईडी मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ईडीएफ और ओपन सोर्स फाउंडेशन समेत कई संस्थाओं की जांच के लिए बेंगलुरु में कुल आठ जगहों पर छापेमारी की गई है।
छापेमारी की कार्रवाई फेमा उल्लंघन की जांच के लिए की गई है। ईडी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सोरोस और उनके ओपन सोसायटी फाउंडेशन (ओएसएफ) को 2016 में गृह मंत्रालय द्वारा पूर्व संदर्भ श्रेणी में रखा गया था, जिससे इसे भारत में गैर-सरकारी संगठनों को अनियमित दान देने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
बताया गया कि इस प्रतिबंध से छुटकारा पाने के लिए ओएसएफ ने भारत में सहायक कंपनियां बनाईं और एफडीआई और परामर्श शुल्क के रूप में पैसा भारत लाया गया। इस पैसे का उपयोग एनजीओ की गतिविधियों को राशि देने के लिए किया गया, जो फेमा कानून का उल्लंघन है।
जानकारी के अनुसार, ईडी सोरोस, ईडीएफ और ओएसएफ द्वारा लाए गए अन्य एफडीआई फंडों के अंतिम उपयोग की भी जांच कर रहा है। ईडी की छापेमारी में मेसर्स एस्पाडा इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तलाशी भी शामिल है, जो भारत में एसईडीएफ का निवेश सलाहकार/फंड मैनेजर है और मॉरीशस इकाई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
जॉर्ज सोरोस हंगरी मूल के अमेरिकी कारोबारी हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के शेयर बाजारों में उनका काफी नाम है। कुछ महीने पहले जॉर्ज सोरोस की भारत में काफी चर्चा हुई थी। उन्हें कांग्रेस का करीबी माना जाता है। भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर भारत के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भारत को लेकर जॉर्ज सोरोस अन्य कई विवादों में भी घिरे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story