भारत
सीएम के सुरक्षा प्रभारी को ईडी का समन, 28 को होगी पूछताछ
jantaserishta.com
24 Feb 2023 2:33 PM IST

x
सत्ता से लेकर ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में ऊंची पहुंच रखने वाले ठेकेदार-कारोबारी...
रांची (आईएएनएस)| झारखंड में सत्ता से लेकर ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में ऊंची पहुंच रखने वाले ठेकेदार-कारोबारी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में दो ए.के. 47 राइफलों और 60 कारतूस की बरामदगी के मामले में अब सीएम हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी विमल कुमार से पूछताछ होगी। ईडी ने उन्हें नोटिस जारी कर आगामी 28 फरवरी को हाजिर होने को कहा है। बता दें कि प्रेम प्रकाश के ठिकाने से बीते अगस्त महीने में बरामद रायफलें दो पुलिस जवानों के थे। ये दोनों सीएम सिक्योरिटी में तैनात थे, लेकिन उन्होंने अपने हथियार ठेकेदार के घर छोड़ रखे थे। ठेकेदार प्रेम प्रकाश को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल जेल में है। अब इसी प्रकरण में सीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज से पूछताछ होगी।
इस मामले में रांची पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि 23 अगस्त को बारिश में फंस जाने की वजह से जवानों ने प्रेम प्रकाश के मकान में एक अलमारी में हथियार और कारतूस रख दिये थे। प्रेम प्रकाश का स्टाफ जवानों का परिचित है, इसलिए दोनों रात में अपने हथियार वहां छोड़कर चले गये थे।
अगले दिन जब वे वापस वहां हथियार लेने पहुंचे तो पता चला कि ईडी की छापामारी चल रही है। रांची पुलिस ने प्रेम प्रकाश के घर हथियार रखने वाले जवानों को सस्पेंड कर दिया था।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सीएमझारखंड सीएम सुरक्षा प्रभारीईडीJharkhandJharkhand NewsJharkhand CMJharkhand CM Security InchargeED
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





