भारत

ईडी समन: कोर्ट में पेश होने घर से निकले सीएम अरविंद केजरीवाल, सुरक्षा बढ़ी

jantaserishta.com
16 March 2024 9:54 AM IST
ईडी समन: कोर्ट में पेश होने घर से निकले सीएम अरविंद केजरीवाल, सुरक्षा बढ़ी
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज पेशी होगी। ईडी की याचिका पर कोर्ट ने उन्हें 7 मार्च को समन जारी किया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को झटका लगा था। कोर्ट ने ईडी के समन पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है और अंतरिम राहत के लिए केजरीवाल की याचिका पर स्थगन का अनुरोध अस्वीकार कर दिया।

राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होने पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज का बड़ा बयान सामने आया है। बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘राउज एवेन्यू कोर्ट ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर स्टे देने से इनकार कर दिया है। अब सीएम अरविंद केजरीवाल को खुद ईडी के सामने पेश होना होगा।’
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story