
नई दिल्ली/जयपुर. राजस्थान के चर्चित उर्वरक घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी एक बार फिर पूछताछ करेगी. ईडी ने सीएम के भाई को इस बाबत समन भेजा है. अग्रसेन गहलोत को सोमवार को दिल्ली बुलाया गया है, जहां दोपहर 12 बजे उनसे पूछताछ की जाएगी. दिल्ली स्थित ई़डी के हेडक्वार्टर में अग्रसेन गहलोत के साथ पूछताछ की जाएगी. जानकारी के मुताबिक ईडी की पूछताछ में अग्रसेन गहलोत दूसरी बार पेश होंगे. वे अपने वकीलों के साथ ईडी दफ्तर पहुंचेंगे, जहां उनसे फर्टिलाइजर घोटाला से जुड़े मामलों में पूछताछ की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





