भारत

ED ने 8 IPS अफसरों को भेजा समन, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 Aug 2022 5:04 PM IST
ED ने 8 IPS अफसरों को भेजा समन, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: इंडिया डॉट कॉम 

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशलय (Enforcement Directorate) ने कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल के 8आईपीएस अधिकारियों को नई दिल्ली तलब किया है. आईपीएस अधिकारियों को नई दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने की तारीख बता दी गई है.

एक अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश जैन, ज्ञानवंत सिंह, राजीव मिश्रा, श्याम सिंह, सेल्वा मुरुगन, कोटेश्वर राव समेत पश्चिम बंगाल के आठ आईपीएस अधिकारियों को अगले सप्ताह दिल्ली में तलब किया है.
ईडी ने पिछले साल भी इन आठ में से सात अधिकारियों को तलब किया था. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नयी दिल्ली बुलाया है. उन्होंने कहा कि जिन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को ईडी ने तलब किया है, उनमें ज्ञानवंत सिंह (एडीजी, सीआईडी), कोटेश्वर राव, एस. सेल्वामुरुगन, श्याम सिंह, राजीव मिश्रा, सुकेश कुमार जैन और तथागत बासु भी शामिल हैं.
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि आईपीएस अधिकारियों को नई दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने की तारीख बता दी गई है. ईडी के अधिकारी ने कहा, 'इन आईपीएस अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस बात के सबूत हैं कि इन अधिकारियों को घोटाले से फायदा मिला. ये सभी उन इलाकों में तैनात थे, जहां तस्करी हुई.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story