भारत

सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा एक और समन

jantaserishta.com
17 March 2024 9:27 AM IST
सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा एक और समन
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर समन भेजा है। यह 9वीं बार है जब केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें समन भेजा है। उन्हें 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। पिछले समन पर पेश नहीं होने के मामले में उन्हें शनिवार को ही जमानत मिली है।

AAP आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया मामला खोल दिया है। 'आप' से जुड़े सूत्रों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देत हुए बताया कि पार्टी आज सुबह इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
इससे पहले शनिवार को, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी से राहत देते हुए जमानत दे दी थी। ईडी की ओर से इस मामले में कोर्ट में दो शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा की अदालत ने केजरीवाल को 15-15 हजार के दो बेल बॉन्ड भरने के बाद कोर्ट रूम से जाने की इजाजत दी थी। अदालत ने कहा कि अपराध जमानती होने के कारण आरोपी अरविंद केजरीवाल को जमानत दी जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story