भारत
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग पीड़ितों को लौटाई 20.16 करोड़ की संपत्ति
jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:48 PM IST

x
Bengaluru बेंगलुरु: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.16 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति पीड़ितों और वैध दावेदारों को वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मामला मेसर्स इंजाज इंटरनेशनल और अन्य के खिलाफ दर्ज मनी सर्कुलेशन और चिट फंड घोटाले से जुड़ा है। यह जांच राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार कार्यालय, येलहंका, बेंगलुरु की शिकायत और विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन द्वारा 7 सितंबर 2018 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी।
यह एफआईआर प्राइज चिट्स और मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम 1978 और चिट फंड अधिनियम, 1982 की धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। इस मामले की वर्तमान में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट, सीआईडी बेंगलुरु द्वारा जांच की जा रही है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि मेसर्स इंजाज इंटरनेशनल नाम की साझेदारी फर्म ने चिट फंड स्कीम के नाम पर आम लोगों से भारी रकम जुटाई और उस पैसे को कई अचल संपत्तियों की खरीद और फर्म के भागीदारों के निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया।
इस घोटाले के दौरान, ईडी ने प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी करते हुए, फर्म से जुड़ी कई अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया था और मामले में विशेष अदालत के समक्ष अभियोग पत्र भी दाखिल किया गया था। पीएमएलए की धारा 8(8) के तहत, जब प्रशासनिक प्राधिकरण ने अदालत में वैध पीड़ितों को संपत्ति लौटाने की याचिका दायर की, तो ईडी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। ईडी का कहना था कि कानून का उद्देश्य प्रभावित लोगों को उनकी संपत्ति लौटाना और न्याय दिलाना है। ईडी की इस सहमति को देखते हुए, प्रधान सिटी सिविल एवं सत्र न्यायाधीश ने संपत्तियों को वैध दावेदारों और पीड़ितों को लौटाने का आदेश दे दिया। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि जो लोग इस ठगी के शिकार हुए थे, उन्हें उनका वाजिब हक और नुकसान की भरपाई हो सके।
Tagsईडीमनी लॉन्ड्रिंगबेंगलुरुचिट फंड घोटालामेसर्स इंजाज इंटरनेशनलपीड़ितों को संपत्तिपीएमएलएजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





