भारत

Hero Motocorp के चेयरमैन के ठिकानों पर पहुंची ईडी, छापेमारी जारी

jantaserishta.com
1 Aug 2023 2:00 PM IST
Hero Motocorp के चेयरमैन के ठिकानों पर पहुंची ईडी, छापेमारी जारी
x
नई दिल्ली: टू-व्हीलर बनाने वाली चर्चित कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पवन मुंजाल के घर और अलग-अलग दफ्तर में छापेमारी की है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की गई है। सीएनबीसी टीवी 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष और सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ईडी ने यह कार्रवाई डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस मामले से इनपुट मिलने के बाद की। डीआरआई ने पवन मुंजाल के एक करीबी को भी एयरपोर्ट पर बड़ी मात्रा में अघोषित विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा था। इस बीच हीरो मोटोकॉर्प के शेयर क्रैश हो गए। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूटकर 3032.10 रुपये के स्तर पर आ गए। बता दें कि आज ही शेयर ने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर भी टच किया था। शेयर का उच्चतम स्तर 3242.85 रुपये है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story