भारत

ईडी ने विधायक के ठिकानों पर मारी रेड, VIDEO

jantaserishta.com
10 Jan 2025 11:37 AM IST
ईडी ने विधायक के ठिकानों पर मारी रेड, VIDEO
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे और आरजेडी विधायक आलोक मेहता के आवास पर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर छापा मारा गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आरजेडी विधायक आलोक कुमार मेहता के आवास पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेता से जुड़े एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर विधायक के आवास के बाहर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि आलोक मेहता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के बेहद ही करीबी हैं। वह बिहार की उजियारपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं और महागठबंधन की सरकार में वह भूमि राजस्व एवं शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के शील कुमार रॉय को 23,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। आलोक मेहता साल 2004 में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मेहता के पिता तुलसी प्रसाद मेहता भी लालू सरकार में मंत्री थे। बिहार में जब-जब भी महागठबंधन की सरकार बनी तब-तब आलोक मेहता मंत्री बनाए गए हैं। वह पार्टी में भी कई अहम पदों को संभाल चुके हैं। वह राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य हैं और पार्टी के प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें तेजस्वी यादव का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story