भारत

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की रेड जारी

jantaserishta.com
12 March 2024 10:24 AM IST
झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की रेड जारी
x

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की रेड जारी

रांची: झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों सहित कई लोगों के लगभग डेढ़ दर्जन ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की है। छापेमारी के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन घोटाला और बालू घोटाला आदि के मामले में छापेमारी की जा रही है।
ईडी ने अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास के अलावा हजारीबाग जिले में उनके चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेंद्र साव और राजू साव के ठिकानों पर दबिश दी है। एक अंचलाधिकारी (सीओ) शशिभूषण प्रसाद के यहां भी रेड की खबर है।
अंबा प्रसाद हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में वह पहली बार विधायक चुनी गईं। उनके पिता योगेंद्र साव और मां निर्मला देवी भी बड़कागांव क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं। रंगदारी सहित अन्य मामलों में योगेंद्र साव और निर्मला देवी के जेल जाने की वजह से कांग्रेस ने उनकी बेटी अंबा प्रसाद को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। वह इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट की प्रबल दावेदार हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story