भारत
केंद्रीय मंत्री के करीबी नेता के घर ED की रेड, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
27 Dec 2024 3:29 PM IST

x
हैं बाहुबली नेता.
पटना: केंद्रीय मंत्री की पार्टी एलजेपी (R) के नेता हुलास पांडेय के अलग-अलग शहरों में स्थित घरों पर ईडी ने छापेमारी की है. पटना, बेंगलुरु और दिल्ली में हुलास पांडेय के ठिकानों प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है.
हुलास पांडेय बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली नेता हैं. जानकारी के मुताबिक, ED की टीम हुलास पांडेय के पटना स्थित गोला रोड और बेंगलुरु समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
हुलास पांडेय पर अवैध अथियार रखने (IPC sec 386), खतरनाक हथियार से नुकसान पहुंचाने, हत्या की कोशिश, जाने से मारने की धमकी, आपराधिक षड़यंत्र, शांति भंग करने, सरकारी अधिकारी को परेशान करने, वसूली और रंगदारी मांगने जैसे कई संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. हालांकि, उन्हें किसी भी मामले में कोर्ट के द्वारा दोषी नहीं ठहराया गया है.
अगर हुलास पांडेय की संपत्ति की बात करें, तो 2015 में दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी संपत्ति 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है और उनपर 10 लाख रुपये का कर्ज है. हुलास पांडेय के पास दो एसयूवी स्कॉर्पियो और पजेरो है, जिनकी कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये हैं. इनके पास पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में अपना घर है जबकि आरा और बक्सर में भी कई संपत्तियां हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





