भारत

एक साथ कई जगहों पर ईडी की छापेमारी, अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, VIDEO

jantaserishta.com
8 Oct 2024 6:01 PM IST
एक साथ कई जगहों पर ईडी की छापेमारी, अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, VIDEO
x
ईडी इन दिनों एक्शन मोड में है.
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन दिनों एक्शन मोड में है। मंगलवार को झारखंड के धनबाद और रांची में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद के घर पर बड़ी मात्रा में कैश मिलने की सूचना के बाद की गई।
ईडी की टीम ने दिवाकर के देव विहार स्थित आवास पर छापा मारा, जहां से नकद राशि बरामद हुई है। छापे के दौरान अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बता दें कि दिवाकर प्रसाद पहले भी कई बार ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं। तब उनके घर किसी प्रकार की छापेमारी नहीं हुई थी।
बता दें कि ईडी की यह कार्रवाई इससे पहले हुए एक विवाद के बाद हुई शिकायत पर हुई है। इसमें रांची के एक कारोबारी और एक वकील ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने वकील सुजीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईडी को मैनेज करने के नाम पर उनसे छह करोड़ रुपये ठग लिए। दूसरी ओर, वकील सुजीत का कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस नहीं किए, तो संजीव ने उनका अपहरण कर लिया था। किसी तरह वह संजीव की चंगुल से बचकर पंडरा ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
इस मामले में संजीव पांडेय के अलावा, सीओ प्रभात भूषण और दिवाकर द्विवेदी सहित तीन सीओ को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने इस विवाद की गहराई को समझते हुए संबंधित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
साथ ही, रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में स्थित राधे कृष्णा गार्डन में भी ईडी की छापेमारी चल रही है। इस अपार्टमेंट में दिवाकर द्विवेदी के फ्लैट में छापे की कार्रवाई की जा रही है। ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story