
दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की. ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रहे हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं.
बता दें कि लाल किला विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों का अभी भी लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक 'व्हाइट-कालर' आतंकवादी माॅड्यूल है, जिसका नेतृत्व डाॅक्टरों के एक समूह कर रहा था। धमाके में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद आतंकी उमर नबी बट पिछले साल से ही आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहा था। इस मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दो डाॅक्टर, मुजम्मिल गनाई और शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सरकारी मेडिकल काॅलेज की एक मेडिकल छात्रा प्रियंका शर्मा (हरियाणा के रोहतक की निवासी) को भी हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां डाॅक्टरों से उसके संबंधों की जांच कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आरोपित से पूछताछ के आधार पर एक और संदिग्ध, जसीर उर्फ दानिश को हिरासत में लिया है।





