भारत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मारे कई ठिकानों पर छापे

jantaserishta.com
2 Dec 2025 5:00 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मारे कई ठिकानों पर छापे
x
चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखंड में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'जोगणियां' से जुड़े करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमें पुलिस सुरक्षा के साथ कपासन शहर में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर पहुंचीं और एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई की खबर फैलते ही कई जगहों पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
ईडी के मुताबिक, यह ऑपरेशन 'जोगणियां' नाम के अवैध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो जुआ और बेटिंग के जरिए काले धन को सफेद करने का काम कर रहा था। ऐप के जरिए यूजर्स को लुभाकर पैसे ऐंठे जाते थे, फिर जीत का लालच देकर बड़े-बड़े दांव लगवाए जाते। इससे कमाई के करोड़ों रुपए मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बैंकों, क्रिप्टो वॉलेट्स और विदेशी अकाउंट्स में घुमाए जाते।
जांच एजेंसी को शक है कि इस पूरे नेटवर्क का सूत्रधार कपासन नगरपालिका का पार्षद बालमुकुंद ईनाणी है। ईनाणी पर पहले से ही कपासन थाने में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जुआ और गुंडागर्दी के आरोप शामिल हैं। वह लंबे वक्त से पुलिस की नजरों में था और अब दुबई भाग चुका है। ईडी को लगता है कि वहां से ही वह इस अवैध कारोबार को चला रहा है।
छापों के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंक रिकॉर्ड जब्त किए। कुछ जगहों पर कैश भी बरामद हुआ, लेकिन कुल रकम का खुलासा बाद में होगा।
ईडी के मुताबिक यह मामला नेशनल लेवल का है, जिसमें कई राज्यों के लोग लिप्त हैं। ईडी को जानकारी मिली थी कि ईनाणी ने स्थानीय युवाओं को लुभाकर इस ऐप का एजेंट बनाया था। जून 2025 में चित्तौड़गढ़ पुलिस ने इसी कांड में तीन युवाओं को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने ईनाणी का नाम लिया था। अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null