भारत

दूसरे दिन ईडी की 7 नए ठिकानों पर छापेमारी, फिर मिला भारी मात्रा में कैश

jantaserishta.com
7 May 2024 1:34 PM IST
दूसरे दिन ईडी की 7 नए ठिकानों पर छापेमारी, फिर मिला भारी मात्रा में कैश
x
बैंक अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया है।
रांची: ईडी ने रांची में मंगलवार को सात ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान डोरंडा इलाके में रहने वाले राजू सिंह नामक कांट्रैक्टर के आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। ईडी ने कैश की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया है।
सूचना के मुताबिक सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिले लीड के आधार पर मंगलवार को श्यामली गली डोरंडा, सिंहमोड़, आईटीआई बस स्टैंड और रातू में नए ठिकानों पर रेड डाली जा रही है।
सोमवार की छापेमारी में मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल, उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि बरामद की गई थी। संजीव कुमार लाल और जहांगीर आलम को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी उन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की दरख्वास्त करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story