भारत

ईडी ने पूर्व पीएफआई सदस्‍यों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी, VIDEO

jantaserishta.com
25 Sept 2023 11:21 AM IST
ईडी ने पूर्व पीएफआई सदस्‍यों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी, VIDEO
x
नई दिल्‍ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवारको केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई पूर्व सदस्‍यों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जो अब भी जारी है। ईडी के एक सूत्र के अनुसार, पीएफआई का स्लीपर सेल राज्य में सक्रिय था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने संदिग्ध विदेशी हवाला धन लेनदेन की जांच के सिलसिले में छापे मारे हैं।
सूत्र ने कहा, इन लेनदेन के माध्यम से पूर्व सदस्य कथित तौर पर देश भर में कट्टरपंथी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। सोमवार सुबह शुरू हुई छापेमारी एर्नाकुलम, वायनाड़, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में जारी है। फिलहाल ईडी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी ने एनआईए द्वारा दर्ज मामले के आधार पर धन शोधन की जांच शुरू की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story