भारत

ईडी की छापेमारी विपक्षी दल की बैठक से ध्यान भटकाने की चाल: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन

jantaserishta.com
17 July 2023 3:10 PM IST
ईडी की छापेमारी विपक्षी दल की बैठक से ध्यान भटकाने की चाल: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन
x
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी से जुड़े परिसरों पर की जा रही ईडी की छापेमारी बेंगलुरु में हो रही दो दिवसीय विपक्षी बैठक से ध्यान भटकाने की एक चाल है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि यह छापेमारी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक और जून में पटना में हुई पहली बैठक का नतीजा हैै। बेंगलुरु रवाना होने से पहले एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के राज्यपाल आर.एन. रवि ने अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने ईडी के राज्यपाल के अभियान में शामिल होने का दावा करते हुए कहा कि इससे चुनावी राजनीति में द्रमुक के लिए चीजें आसान हो गई हैं।
स्टालिन ने कहा कि सत्तारूढ़ द्रमुक ईडी की छापेमारी से चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली अन्नाद्रमुक सरकार ने पोनमुडी के खिलाफ झूठा मामला लगाया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पोनमुडी को हाल ही में एक स्थानीय अदालत ने दो अन्य मामलों में बरी कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story