भारत

ED ने लालू प्रसाद के करीबी अबू दुजाना के ठिकानों पर की छापेमारी

jantaserishta.com
10 March 2023 3:39 PM IST
ED ने लालू प्रसाद के करीबी अबू दुजाना के ठिकानों पर की छापेमारी
x
पटना (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति रखने को लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव के रिश्तेदारों और करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। 15 जगहों में से एक ठिकाना राजद के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद यादव के करीबी अबु दुजाना का है। ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार सुबह फुलवारीशरीफ इलाके में अबू दुजाना के घर और कार्यालय पर छापेमारी की। वह आय से अधिक संपत्ति अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। दुजाना पहले सीतामढ़ी जिले के सुरसंड से राजद विधायक चुने गए थे। वह एक रियल एस्टेट कंपनी मेसर्स मेरिडियन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के भी मालिक हैं, जो पटना जिले के दानापुर के सगुना मोड़ पर एक बड़ा मॉल बना रही है।
मॉल कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार का है। ईडी की शिकायत पर एक विशेष अदालत ने इस मॉल के निर्माण पर रोक लगा दी है।
पटना के अलावा दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कुछ अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि ईडी लालू यादव की तीनों बेटियों हेमा यादव, रागिनी यादव और चंदा यादव के घरों और दफ्तरों पर भी छापेमारी कर रही है।
इससे पहले सीबीआई ने आईआरसीटीसी की जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लालू यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती से पूछताछ की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story