
x
रांची (आईएएनएस)| बिहार में अवैध बालू खनन मामले में ईडी झारखंड के धनबाद और हजारीबाग में कई कारोबारियों के आधा दर्जन ठिकानों पर सोमवार सुबह से छापेमारी कर रही है। धनबाद में एक साथ पांच जगहों पर छापामारी की जा रही है। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह के आवास, चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल के आवास, सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल के आवास के अलावा धीरेंद्रपुरम और धैया में ईडी की अलग-अलग टीमें अहले सुबह पहुंचीं। सभी जगहों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इन सभी कारोबारियों की बिहार के बालू कारोबार में भागीदारी रही है।
हजारीबाग में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय सिंह के मिशन रोड स्थित आवास पर भी छापामारी चल रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार बिहार के औरंगाबाद और डेहरी ऑन सोन में बालू के अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। खबर है कि कोलकाता और बिहार के औरंगाबाद में भी कई ठिकानों पर छापामारी चल रही है।
बता दें कि औरंगाबाद में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ पिछले साल आर्थिक अपराध इकाई ने भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। दो आईपीएस अफसरों को निलंबित भी कर दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





