भारत

सांसद के घर ED का छापा, पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत

jantaserishta.com
27 Sept 2021 11:28 PM IST
सांसद के घर ED का छापा, पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई। शिवसेना से पांच बार सांसद रहे आनंदराव अडसूल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को छापेमारी की। यह छापा मुंबई के सिटी कोआपरेटिव बैंक में हुए एक घोटाले के सिलसिले में मारा गया था। आनंदराव बैंक के चेयरमैन एवं उनके पुत्र अभिजीत डायरेक्टर हैं।

महाराष्ट्र के वडनेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने अडसूल पर उक्त बैंक में 900 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था। रवि राणा अमरावती लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा के पति हैं। कुछ समय पहले ही गलत जाति प्रमाणपत्र देने के मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने नवनीत कौर राणा के चुनाव को अवैध ठहराया था। नवनीत ने उच्च न्यायालय के इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। राणा के विरुद्ध यह फैसला आनंदराव अडसूल की याचिका पर आया था। नवनीत कौर ने पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार अडसूल को ही हराया था।
बदले की कार्रवाई के तहत दर्ज कराई गई फर्जी शिकायत: अडसूल
अडसूल का कहना है कि नवनीत कौर राणा एवं उनके पति रवि राणा ने बदले की कार्रवाई के तहत उनके विरुद्ध बैंक घोटाले की फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। अडसूल का कहना है कि जिस बैंक का कुल व्यवसाय ही 800 करोड़ का हो, वहां 900 करोड़ रुपये का घोटाला कैसे हो सकता है।
छापेमारी के दौरान अडसूल की तबीयत हुई खराब
एएनआइ के अनुसार, ईडी की छापेमारी के दौरान आनंदराव अडसूल की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद अडसूल को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया जाना था। इससे पहले उनकी तबीयत खराब हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story