भारत

विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

jantaserishta.com
25 March 2022 10:21 PM IST
विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 11 करोड़ की संपत्ति जब्त
x
बड़ी खबर

महाराष्ट्र में शिव सेना विधायक प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. इसमें 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है. यह छापेमारी NSEL घोटाले से जुड़ी है. ईडी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज मामले में छापेमारी हुई. इसमें प्रताप सरनाईक की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई. इसमें ठाणे में उनके दो अपार्टमेंट और एक प्लॉट शामिल है.

बता दें कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने NSEL डायरेक्टर्स, 25 डिफॉल्टर्स और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसके बाद वित्तीय जांच एजेंसी ईडी ने जांच शुरू की थी.
ईडी ने अपने बयान में कहा था कि आरोपियों ने साजिश रची थी, जिससे निवेशकों को धोखा दिया गया. इसमें फर्जी वेयरहाउस रसीदें, फर्जी खाते बनाए गए. जिसके जरिए करीब 13 हजार निवेशकों का भरोसा तोड़ा गया.
ईडी ने बताया है कि निवेशकों से जो पैसा जुटाया गया था उसको NSEL के सदस्यों ने रियल एस्टेट में निवेश कर दिया था. साथ ही उसके पुराने कर्ज चुकाने का काम आदि भी किया गया था. एजेंसी ने पाया था कि 11.35 करोड़ रुपये Vihang Enterprises और Vihang Infrastructure Pvt Limited नाम की कंपनियों को ट्रांसफर किया गया था. ये दोनों फर्म प्रताप सरनाईक और उनके परिवार के लोगों से जुड़ी थी.
ईडी ने बताया कि अबतक इस केस में 3254 करोड़ रुपये की जमीन-जायदाद जब्त की जा चुकी है. इसमें से 3,200 करोड़ की जब्ती पहले हुई थी. NSEL घोटाले में पूछताछ के लिए प्रताप सरनाईक को पहले भी कई समन भेजे गए थे लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे. उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story