भारत

अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED के छापे जारी, खंगाले जा रहे प्रॉपर्टी और पैसों का ट्रांजेक्शन

jantaserishta.com
15 Feb 2022 10:14 AM IST
अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED के छापे जारी, खंगाले जा रहे प्रॉपर्टी और पैसों का ट्रांजेक्शन
x

Money Laundry Case: मुंबई में डी कंपनी (D Company) के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छानबीन चल रही है. इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ऐसे कई नेता जिनके तार डी कंपनी से जुड़े हुए हैं उनके प्रॉपर्टी और पैसे ट्रांजेक्शन संबंधित जांच कर रही है. यह ऑपरेशन नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है.

ईडी, मुंबई और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. ये पिछले मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundry Case) से जुड़े हैं जिसमें गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके सहयोगी शामिल हैं. एक संपत्ति सौदा है जो जांच के दायरे में है जिसमें महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ राजनेता भी कथित रूप से अन्य लोगों के साथ शामिल हैं.
10 जगहों पर हो रही है छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक ईडी की एफआईआर में कहा गया है कि दाउद इब्राहिम महाराष्ट्र और आसपास संगठित अपराध ग्रुप चला रहा है. इस संगठित अपराध ग्रुप के जरिए मनी लांड्रिंग जमीनों पर अवैध कब्जे तथा अन्य आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं. मुंबई और आसपास के इलाके के कुल 10 जगहों पर छापेमारी हो रही है. यह छापेमारी अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story