
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी गुरुवार को छापेमारी कर रहे हैं। ये छापेमारी पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों में कश्मिीरियों को एमबीबीएस सीट आवंटन रैकेट को लेकर है। आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि ईडी के अधिकारियों ने पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों में जम्मू-कश्मीर के निवासियों को एमबीबीएस सीटों के आवंटन के संबंध में श्रीनगर जिले के तीन स्थानों सहित कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की।
कथित तौर पर ये छापेमारी अनंतनाग जिले में भी चल रही है।
स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ इन छापों को अंजाम देने में ईडी अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।
आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





