भारत

एक और इंजीनियर पर शिकंजा, ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

jantaserishta.com
28 Feb 2023 9:30 AM IST
एक और इंजीनियर पर शिकंजा, ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| ईडी ने झारखंड के ग्रामीण कार्य विकास विभाग के एक और इंजीनियर के ठिकानों पर छापामारी शुरू की है। इंजीनियर का नाम रामपुकार राम है, जो पांच दिन पहले गिरफ्तार किए गए विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम के अधीन काम करते रहे हैं। बताया गया कि रामपुकार राम के रांची सहित कई अन्य ठिकानों पर सोमवार दोपहर से ईडी की टीमों ने दबिश दी है।
ईडी सूत्रों के अनुसार, चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम से रिमांड पर की जा रही पूछताछ के दौरान टेंडर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, रकम की अवैध लेनदेन और छद्म तरीके से निवेश की कई सूचनाएं हाथ लगी हैं। बताया जा रहा है झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण, सरकारी भवनों और विकास से जुड़े कार्यों के टेंडर में गड़बड़ी के मामलों में बीरेंद्र राम के अधीनस्थ इंजीनियर रामपुकार राम भी अहम कड़ी रहे हैं। हालांकि रामपुकार राम के ठिकानों पर चल रही छापेमारी का विवरण अब तक सामने नहीं आया है।
सनद रहे कि ईडी ने बीते 21-22 फरवरी को चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम के रांची स्थित आवासों के अलावा जमशेदपुर, दिल्ली, सिवान, सिरसा के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 25 लाख रुपए कैश और डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा के गहने बरामद किए गए थे। ईडी ने उनकी 100 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति का पता लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story