भारत
ईडी की देशभर में 30 जगहों पर रेड, मनीष सिसोदिया का आया ये बयान
jantaserishta.com
6 Sept 2022 11:27 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर देश के कई राज्यों में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और सीबीआई जांच का सामना कर रहे मनीष सिसोदिया ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक बार फिर खुद को पाक साफ बताया तो ईडी की छापेमारी पर मुस्कुराते हुए तंज कसा और कहा कि उन्हें स्कूल के चार नक्शे और मिल जाएंगे।
दिल्ली के सराय काले खां में एक फ्लाईओवर की शुरुआत के लिए पहुंचे मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''पहले इन्होंने सीबीआई की छापेमारी की, उसमें कुछ नहीं निकला। अब ईडी के छापे में भी कुछ नहीं निकलेगा। पूरी कोशिश है कि बस किसी तरह जो देश में शिक्षा का माहौल बना, अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं, उनको रोक दिया जाए। ये रोक नहीं पाएंगे, सीबीआई यूज कर लें, ईडी यूज कर लें। लेकिन ये शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे। मेरे पास कुछ है नहीं, मैंने ईमानदारी से काम किया है। उन्हें चार स्कूलों के नक्शे और मिल जाएंगे।''
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शराब कारोबारियों और दिल्ली की शराब नीति से जुड़े रहे कुछ अधिकारियों के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। इससे पहले सीबीआई ने भी छापेमारी की थी। दिल्ली के आबकारी मंत्री सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर की भी सीबीआई ने तलाशी ली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





