भारत

झारखंड में बड़ा एक्शन, मनरेगा घोटाले में 24 ठिकानों पर ED का छापा

jantaserishta.com
21 Feb 2023 12:33 PM IST
झारखंड में बड़ा एक्शन, मनरेगा घोटाले में 24 ठिकानों पर ED का छापा
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर मंगलवार सुबह ईडी की छापेमारी चल रही है। मनरेगा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में अशोक नगर, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। एसीबी की टीम ने वर्ष 2019 में जमशेदपुर में वीरेंद्र राम के घर में छापेमारी की थी और इस दौरान उनके आवास से दो करोड़ 45 लाख रुपये बरामद किए गये थे। इसी मामले में इडी ने चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है।
कई नामी और बेनामी संपत्ति है चीफ इंजीनियर के नाम:
सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने पद पर रहते हुए काफी नामी और बेनामी संपत्ति अर्जित की है। जमशेदपुर के शिवगंगा अपार्टमेंट और मानगो के वसुंधरा स्टेट में भी उनका एक-एक फ्लैट है। इसके अलावा जमशेदपुर के ही ग्रीन वाटिका में उनके दो डुप्लेक्स हैं। पटना और दिल्ली में भी उनकी कई बेनामी संपत्तियां हैं।
बताया जा रहा है कि देश के 24 स्थानों पर ईडी का छापा चल रहा है।
गौरतलब है कि वीरेंद्र राम जल संसाधन विभाग के इंजीनियर हैं लेकिन राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में की है। जनवरी 2022 में ही राज्य सरकार ने वीरेंद्र राम को अपने कार्यो के अतिरिक्त ग्रामीण कार्य विभाग का भी चीफ इंजीनियर बना दिया। यानि इन्हें ग्रामीण सड़कों के निर्माण की भी जिम्मेदारी दी गयी।
ग्रामीण कार्य विभाग में बड़े पैमाने पर इस दौरान सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाले गये और फाइनल भी हुए हैं। वीरेंद्र राम को चीफ इंजीनियर बनाये जाने पर कई सीनियर इंजीनियर नाराज चल रहे थे। उनका कहना था कि वे काफी जूनियर हैं और उन्हें चीफ इंजीनियर का पद दे दिया गया। जबकि,उनसे कई वरीय इंजीनियर पथ निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। राज्य सरकार से भी वे लगातार इसका विरोध जता रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story