
x
ED की रेड
कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी शुरू की है. ED की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों तक भी पहुंची है.अधिकारियों के मुताबिक, जांच मास आर्ट्स सोसाइटी से जुड़े एक समूह की कथित गतिविधियों और उससे जुटाई गई अपराध की कमाई की जांच के तहत की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि जांच के घेरे में ऐसे लोगों का एक समूह है, जिसने कथित तौर पर मास आर्ट्स सोसाइटी नाम की संस्था बनाई थी. आरोप है कि इस समूह ने लोगों के सामने इस संस्था को यूनेस्को से मंजूर संस्था के तौर पर पेश किया था.जांच के मुताबिक, मास आर्ट्स सोसाइटी के नाम का इस्तेमाल करने वाले लोग बाद में दुर्गा पूजा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे. अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यक्रमों के लिए टिकट भी बेचे जा रहे थे.
Next Story





