भारत

ED का छापा, मिली AK-47, अफसरों के होश उड़े

jantaserishta.com
24 Aug 2022 1:10 PM IST
ED का छापा, मिली AK-47, अफसरों के होश उड़े
x
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ED ने झारखंड में अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर मारी गई है. छापेमारी के दौरान ईडी को दो AK 47 राइफल मिली हैं. प्रेम प्रकाश कथित तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी है.

बता दें कि आज बिहार में कई राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी एक्टिव हो गया है. ईडी ने अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के 17-20 ठिकानों पर छापेमारी की है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव से पूछताछ के बाद ईडी ने ये छापेमारी की. दोनों को कुछ समय पहले ही ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने मार्च में मिश्रा और अन्य के खिलाफ PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की थी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story